घास लेने गई लीला देवी को खींच ले गया तेंदुआ, दूसरी महिला घर भागी

Uncategorized धर्म/समाज/संस्था

घास लेने के लिए जंगल गई महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बना दिया। मामला भीमताल के नौकुचियाताल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिलौटी का है। महिला की पहचान 50 वर्षीय लीला देवी पत्नी स्वर्गीय नरोत्तम आर्य के रूप में हुई है।
सोमवार शाम के समय लीला देवी गांव की एक महिला के साथ जंगल में चारा लेने गई थीं। तभी अचानक उन पर तेंदुआ झपट पड़ा। तेंदुए ने लीला देवी को अपनी पकड़ में ले लिया और घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया।

दूसरी महिला भागकर पहुंची घर
जंगल गई दूसरी महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और गांव वापस आकर लोगों को जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। गांव से एक किमी अंदर लीला देवी का शव बरामद हुआ। शव के पास तेंदुए के पंजों के निशान पाए गए, जिससे घटना की पुष्टि हुई। घटना से क्षेत्र में दहशत है।

Tagged

1 thought on “घास लेने गई लीला देवी को खींच ले गया तेंदुआ, दूसरी महिला घर भागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *