14 वर्षीय वैभव ने कुमाऊंनी निबंध लेखन के लिए जीता पुरस्कार

शिक्षा/रोजगार

मातृभाषा कुमाऊंनी में लेखन करने वाले 14 वर्षीय वैभव जोशी को निबंध लेखन के लिए सम्मानित किया गया है। पिछले दिनों चंपावत में आयोजित 16वें राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा साहित्य सम्मेलन के दौरान प्रतियोगिता कराई गई थी। नैनीताल जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहरागांव के छात्र वैभव जोशी ने पुरस्कार जीता है। वैभव 10वीं के छात्र हैं। वैभव ने विद्यालय के हिंदी शिक्षक डॉ. प्रदीप उपाध्याय के मार्गदर्शन में निबंध तैयार किया। इसके लिए वैभव को एक हजार रुपये नगद पुरस्कार, प्रमाणपत्र, प्रतीक चिह्न आदि देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक प्रदीप उपाध्याय खुद लेखन के लिए सक्रिय रहते हैं। वैभव के पुरस्कृत होने पर शिक्षकों व क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *