सरकार के 29 लाख दबाए, बैंक प्रबंधक से मिल गारंटी के 40 लाख उड़ाए, दोनों पर केस

अपराध/दुर्घटना

शराब की अधिकृत दुकान में बड़ा खेल का मामला सामने आया है। करीब 29 लाख की वित्तीय अनियमितता के मामले में अल्मोड़ा जिले के कोसी स्थित शराब की दुकान की महिला लाइसेंसधारक और एसबीआई की पुभाऊ शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।

इस तरह समझिए धोखाधड़ी
आबकारी निरीक्षक एनएस मर्तोलिया की ओर से अल्मोड़ा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि मटेला सल्ला रौतेला निवासी दीपा कांडपाल कोसी स्थित मदिरा दुकान की लाइसेंसधारक हैं। वर्ष 2021-22 से नवीनीकरण का तहत दीपा दुकान का संचालन कर रही हैं। लाइसेंस धारक ने वर्ष 2023-24 का 28.96 लाख रुपये राजस्व जमा कराना है। कई बार कहने के बाद भी राशि जमा नहीं कराई है।

ये भी पढ़ें: सहपाठी से दुष्कर्म करने वाला मूसा गिरफ्तार, विवि के हॉस्टल में हुई भी दरिंदगी

बैंक के माध्यम से दी थी 40 लाख की गारंटी

महिला ने द्वितीय प्रतिभूति के रूप में एसबीआई शाखा पुभाऊ में 40.96 लाख रुपये बैंक गारंटी प्रस्तुत की थी। बैंक ने गारंटी की रकम का सत्यापन भी किया था। जब बकाया राशि वसूली के लिए बैंक से संपर्क किया गया तो महिला का खाता खाली मिल। आरोप है कि लाइसेंसधारक और बैंक प्रबंधक की मिलीभगत से गारंटी की रकम निकाल ली गई। कोतवाल जगदीश देउपा का कहना है पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।

Tagged

1 thought on “सरकार के 29 लाख दबाए, बैंक प्रबंधक से मिल गारंटी के 40 लाख उड़ाए, दोनों पर केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *