सहपाठी से दुष्कर्म करने वाला मूसा गिरफ्तार, दून के निजी विवि के हॉस्टल की घटना

अपराध/दुर्घटना

देहरादून में निजी विश्विद्यालय में पढ़ रही छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपित मूसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर छात्रा के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। युवक सूडान का रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

मकान मालिक पर भी कार्रवाई
क्लेमेनटाउन थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि पीड़ित छात्रा के बयान और साक्ष्यों के आधार पर बुधवार को आरोपित मूसा उर्फ मोजेस लाडू जेम्स निवासी सूडान को क्लेमेनटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम को विदेशी छात्र को बिना पुलिस को सूचना दिए अपने यहां रूकवाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर फ्लैट स्वामी के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: ठंड बढ़ गई, लेकिन वर्षा और बर्फबारी का क्या?

दिल्ली में दी गई तहरीर
बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा ने शिकायत की कि 29 अक्टूबर की शाम वह विश्वविद्यालय में आयोजित पार्टी के बाद हास्टल आकर अपने कमरे में सो गई। इसी दौरान विवि में बीबीए का छात्र मूसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 30 अक्टूबर को पीड़िता ने दिल्ली के कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन में तहरीर दी थी। छात्रा दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली है।

Tagged

1 thought on “सहपाठी से दुष्कर्म करने वाला मूसा गिरफ्तार, दून के निजी विवि के हॉस्टल की घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *