कुमाउनी के वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र ठकुराठी को ‘भारत-नेपाल मैत्री सम्मान’

वरिष्ठ कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को ‘नेपाल भारत मैत्री सम्मान’ प्रदान किया गया है। नेपाल के दशरथ चंद नगरपालिका के मेयर पुष्कर राज जोशी और राष्ट्रीयता संरक्षण अभियान संस्थाध्यक्ष हेम बाबू ने यह सम्मान दिया। शहीद दशरथ चंद स्मृति प्रतिष्ठान ने नेपाल के बैतड़ी जिले के बस्कोट गांव में आयोजित अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में यह […]

Continue Reading

निशंक की बेटी आरुषि की चाहत को लगी ‘नजर’, सुहाने सपने दिखाकर चार करोड़ रुपये ठगे

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक से फिल्म में अभिनेत्री का रोल देने का झांसा देकर चार करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरुषि ने मुंबई की मिनी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की निर्माता मानसी वरुण बागला और उनके पति वरुण प्रमोद कुमार […]

Continue Reading

राफ्टिंग में पहले दिन कर्नाटक का दबदबा, एक इवेंट में उत्तराखंड को दूसरा स्थान

38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत चंपावत जिले के टनकपुर शारदा नदी में आयोजित राफ्टिंग डेमो में पहले दिन कर्नाटक का दबदबा रहा। कर्नाटक ने चार वर्गों में पहला स्थान प्राप्त किया। एक वर्ग में चंडीगढ़ की टीम पहले स्थान पर रही। मेजबान उत्तराखंड ने महिलाओं की डाउन रिवर रेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शनिवार […]

Continue Reading

कुर्सी पर बिठाने के लिए धन्यवाद, कोशिश करूंगी आपको कोई शिकायत न रहे: प्रेमा पांडेय

चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर पहली बार महिला के रूप में प्रेमा पांडेय ने जिम्मेदारी संभाली है। शुक्रवार को हुए समारोह में नवनिर्वाचित बोर्ड ने पद व गोपनीयता की शपथ के साथ नगर के विकास का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने कहा कि जनता के बीच जाकर जो वादे किए और […]

Continue Reading

चरस तस्करी में दो लोगों को 20 व 15 वर्ष की जेल, नैनीताल के निवासी हैं अभियुक्त

चरस तस्करी के साढ़े चार वर्ष पुराने मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश ने दो अभियुक्तों को दोषी ठहराया है। एक अभियुक्त को 20 वर्ष व दूसरे को 15 वर्ष के कारावास के साथ अर्थदंड की सजा मिली है। दोनों से 11.5 किलो चरस बरामद हुई थी। अभियोजन के अनुसार 16 सितंबर 2020 को पुलिस ने […]

Continue Reading

टनकपुर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में 31 मार्च तक होने वाले व्यय को मंजूरी

चंपावत जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका टनकपुर के अध्यक्ष विपिन कुमार व नवनिर्वाचित 11 सभासदों को एडीएम जयवर्धन शर्मा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के संचालन में हुई पहली बोर्ड बैठक में 31 मार्च तक विभिन्न मदों में होने वाले व्यय की स्वीकृति दे दी गई। इसके अलावा पूर्णागिरि […]

Continue Reading

लोहाघाट में शपथ लेते हुए गोविंद वर्मा ने कहा सरयू लिफ्ट योजना जल्द होगी साकार

रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में एसडीएम नितेश डांगर ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, सभासद योगेश जोशी, खड़क बोहरा, आरती देवी, आशीष राय, सुरेश फर्त्याल, दीपा गोस्वामी, रेनू गड़कोटी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। दीपक जोशी के संचालन में हुए समारोह में गोविंद वर्मा ने कहा जनता ने समर्थन देकर जो भरोसा […]

Continue Reading

खटीमा में रात नशा तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से हुई सात राउंड फायर

खटीमा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस की नशा तस्करों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से सात राउंड फायर की सूचना है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि मझोला के पास चेकिंग करने के दौरान एक मोटर साइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। युवक ने मोटर साइकिल तेजी से भगा […]

Continue Reading

गजराज को मेयर निर्वाचित करने का मामला पहुंचा कोर्ट, RO और प्रत्याशियों को नोटिस

कुमाऊं के सबसे बड़े हल्द्वानी नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट को विजयी निर्वाचित करने के निर्णय को जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा चुनाव ट्रिब्युनल सुबीर कुमार की न्यायालय में चुनौती दी गई है। न्यायालय ने याचिका को स्वीकार करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर, शहरी विकास समेत संबंधित प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए हैं। सुनवाई […]

Continue Reading

प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए स्थगित, इसलिए लेना पड़ा निर्णय

अपने प्रेरक विचारों और उद्बोधन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज (Sant Premanand Maharaj) की प्रसिद्ध रात्रि यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। महाराज की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और यात्रा में बढ़ती भीड़ और कुछ लोगों के विरोध को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पिछले दिनों भी स्वास्थ्य कारणों से […]

Continue Reading

युवक को कुचलने वाले पिथौरागढ़ के कैंटर चालक को एक वर्ष की जेल, बाइक से घर लौट रहे थे सुरेश

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने गैर इरादतन हत्या के मामले में अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए एक वर्ष के कारावास व 26 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न चुकाने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अभियोजन के अनुसार सितंबर 2021 में वादी राजेंद्र सिंह का भाई सुरेश फर्त्याल बाइक […]

Continue Reading

दो ग्राम स्मैक की सजा एक माह जेल, पांच हजार रुपये जुर्माना

न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने स्मैक तस्करी के मामले में अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए एक माह के कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा मिली है। अर्थदंड न चुकाने पर 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अभियुक्त के पास 2.04 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। अभियोजन के अनुसार सितंबर 2021 में टनकपुर […]

Continue Reading