बैंक शाखा बाहर जाने के विरोध में सड़क पर उतरेंगे छतारवासी, हाईवे जाम का ऐलान

धर्म/समाज/संस्था

न्यू चंपावत पुनेठी छतार के नाम से स्वीकृत एसबीआइ शाखा क्षेत्र से बाहर खोलने की तैयारी के विरोध में क्षेत्रवासियों ने एनएच जाम करने का निर्णय लिया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनके हितों की अनदेखी हो रही है। अपने हितों की रक्षा के लिए अब उनके पास दूसरा विकल्प नहीं रह गया है।
पुनेठी विकास समिति छतार के अध्यक्ष शंकर गिरि गोस्वामी का कहना है एसबीआइ प्रबंधन नई शाखा को दो किमी दूर खोलने जा रहा है। जीआइसी चौक में जहां नवीन शाखा खोलने की योजना है वहां से एक किमी से कम दूरी में एसबीआइ की मुख्य शाखा है। एक दर्जन से अधिक दूसरे बैंकों की शाखाएं भी हैं। छतार में कई औद्योगिक इकाइयां व सरकारी संस्थान हैं। छतार में बैंक शाखा खुलने से बड़े वर्ग को फायदा होगा। बैंक प्रबंधन को ज्ञापन देने के बाद भी क्षेत्रवासियों के हितों की अनदेखी हो रही है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने 21 फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करेंगे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *