न्यू शक्ति विहार में रहने वाले किराना व्यापारी ने फंदे से लटककर जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला।
मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के दन्या थाना क्षेत्र के आरा सलपड़ गांव निवासी 40 वर्षीय खष्टी बल्लभ पांडे पुत्र लालमणि पांडे न्यू शक्ति विहार पंतनगर कालोनी में रहते थे। वह किराने की दुकान चलाते थे। सोमवार शाम को उनकी पत्नी सोनी पांडे किसी कार्यक्रम में गई हुई थी। घर पर खष्टी बल्लभ पांडे और सात साल की पुत्री तथा पांच साल का पुत्र थे। वह छत पर बने कमरे में गए और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। रात को जब पत्नी घर आई तो वह लटके हुए मिले। यह देख उसके होश उड़ गए। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है।
