टेलिवीजन की दुनिया में पहचान बना रहे उत्तराखंड निवासी लक्की बिष्ट (Lucky Bisht) ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 का बड़ा ऑफर ठुकरा दिया। इस शो का हिस्सा बनने के लिए कई लालायित रहते हैं। लक्की ने बहुत कुछ सोचे विचारे करोड़ों के इस ऑफर को पलभर में ठुकरा दिया।
नेशनल सिक्योरिटी गार्ड रहे लक्की
पूर्व स्नाइपर और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड कमांडो लकी बिष्ट आज देश में काफी चर्चित नाम हैं। कुछ दिन पहले ही लक्की को बिग बॉस 18 का ऑफर मिला था। उन्हें शो में शामिल होने के लिए एक करोड़ रुपए से अधिक का ऑफर था। लक्की ने शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।
मेरी अपनी गोपनीयता है: लक्की
रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए बड़े बड़े लोग लालायित रहते हैं। चाहते हैं किसी तरफ उन्हें शो में आने का मौका मिले। एक बड़ा अमाउंट ऑफर होने के बावजूद बिष्ट ने बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। लक्की ने बताया कि वो नेशनल टेलीविजन पर अपनी लाइफ से जुड़े कई पहलुओं को उजागर नहीं कर सकते हैं। लक्की कहते हैं “एक रॉ एजेंट के रूप में, हमारा जीवन अक्सर गोपनीयता और रहस्य में डूबा हुआ होता है और बहुत कम लोग ही जानते हैं कि हम कौन हैं। हमें कभी भी अपनी पहचान उजागर नहीं करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।” यही वजह है कि लक्की ने बिग बॉस के मुख्य कार्यकारी से साथ हुई मीटिंग के बावजूद ऑफर के लिए साफ साफ मना कर दिया।
इसलिए मिला ऑफर
लकी प्रसिद्ध भारतीय स्नाइपर और रॉ एजेंट है। साल 2009 में उन्हें भारत के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (कमांडो) का सम्मान मिल मिला है। गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान लक्की बिष्ट नरेंद्र मोदी के लिए सिक्योरिटी ऑफिसर का काम करते थे। 2010 में जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत दौरे पर आए थे, तब बिष्ट उनके सुरक्षा दस्ते का हिस्सा बने थे। लकी बिष्ट गृह मंत्री राजनाथ सिंह, तरुण गोगोई, पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी और चंद्रबाबू नायडू के सुरक्षा गार्ड रह चुके हैं। लक्की मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं।
खूब पसंद की गई लक्की की बायोग्राफी
वर्ष 2023 में क्राइम राइटर और पूर्व पत्रकार एस हुसैन जैदी ने लक्की कमांडो पर R.A.W. Hitman: The Real Story of Agent Lima नाम से एक बायोग्राफी लिखी थी। इसे साइमन एंड शूस्टर द्वारा प्रकाशित किया गया था। पाठकों ने इसे काफी पसंद किया। लक्की पर एक बायोपिक भी बन रही है।






1 thought on “उत्तराखंड के Lucky Bisht की बिग बॉस को No, करोड़ों का ऑफर ठुकराया”