महिला का हत्यारोपी 10 साल बाद दूसरे नाम से मिला, टंकी में छुपाई थी लाश

अपराध/दुर्घटना

महिला की हत्या कर शव को प्लास्टिक की टंकी में छिपाने वाला 50 हजार रूपये का इनामी हत्यारोपी 10 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अभियुक्त को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।

ऊधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 2014 में रुद्रपुर के संजयनगर खेड़ा में एक महिला की हत्या कर उसके शव को प्लास्टिक की टंकी के अंदर छुपा दिया गया था। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने हनुमानगंज थाना अरियरी जनपद शेखपुरा बिहार निवासी अरविंद यादव पर हत्या की प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी। 2017 में उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। बीते दिनों पुलिस और एसटीएफ को अरविंद की लोकेशन बिहार में मिली। जिस पर एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह, कोतवाल रुद्रपुर मनोज रतूड़ी, एसआइ केजी मठपाल, एसआइ मोहन चन्द्र जोशी पुलिस टीम के साथ बिहार पहुंच गए। रविवार देर रात पुलिस ने अरविंद यादव पुत्र कैलाश यादव को बिहार के अरियरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

अरविंद ने नाम रख लिया था गौरव

हत्यारोपित अरविंद यादव हत्या के बाद फरार हो गया था। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार 10 साल तक भागता रहा। वह बिहार से भागकर हैदराबाद, गुजरात व मुंबई में छिपकर रहने लगा। उसने अपना नाम बदलकर गौरव रख दिया था। बार-बार अपनी लोकेशन चेंज कर रहा था। मोबाइल नंबर भी बदल रहा था।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *