अल्माेड़ा में आग बुझाते समय गर्भवती समेत पांच लाेग झुलसे

धर्म/समाज/संस्था

ग्रीष्मकाल में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी है। अल्मोड़ा जिले में आग बुझाने के दौरान गर्भवती समेत पांच लोग झुलस गए। ताकुला ब्लाक के कांडे गांव में बिजली ट्रांसफार्मर की आग ग्रामीणों के घास के लुट्टों तक पहुंच गई। लुट्टों को बचाने में गर्भवती महिला व चार अन्य ग्रामीण घायल हो गए।
गुरुवार दोपहर कांडे निवासी गोपाल राम के घर के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग घास के लुट्टों तक पहुंच गई। घास बचाने के लिए घर के लोग आग बुझाने में जुट गए। आग की लपटों से कमल राम, कविता देवी, तारा देवी, चंदन राम, सावित्री देवी झुलस गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला में भर्ती कराया गया है। सभी एक ही परिवार के हैं। परिवार वालों का कहना है कि पूर्व में भी कई बार ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकल रही थी। ट्रांसफार्मर को घर से दूर किए जाने को लेकर कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों व क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन दिया गया। हमेशा अनसुनी हुई। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कन्हैया मिश्रा का कहना है कि टीम को मौके पर भेजा जाएगा।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *