सराहनीय: कार लगने से चोटिल मां-बेटे को खुद अस्पताल ले गए रितेश

अपराध/दुर्घटना

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुड़ियानी के पास कार से हुई टक्कर में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली पुलिस के अनुसार शनिवार अपराह्न में चंपावत से टनकपुर जा रही बाइक संख्या यूके 03 सी 8193 व टनकपुर से आ रही कार यूपी 53 सीएस 1990 के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक में सवार 22 वर्षीय पंकज कुमार और उनकी मां 42 वर्षीय माया देवी, निवाासी पंचेश्वर घायल हो गए। कार सवार गोरखपुर निवासी रितेश सिंह ने दोनों घायलों को दूसरे वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डा. गौरांग जोशी ने बताया कि दोनों घायल की हालत खतरे से बाहर है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *