पुलिस अधीक्षक ने एक निरीक्षक समेत 10 उप निरीक्षकों के कार्यभार में बदलाव किया है। लोहाघाट थाने में तैनात चेतन रावत को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलते ही टनकपुर थाने का प्रभार दिया गया है। तीन वर्ष से अधिक समय से चंपावत पुलिस के विशेष जांच दल (एसओजी) प्रभारी एसआइ मनीष खत्री को इस जिम्मेदारी से अलग कर पुलिस कार्यालय से संबद्ध किया है। अभी बनबसा थानाध्यक्ष एसआइ लक्ष्मण सिंह जगवाण एसओजी के नए प्रभारी होंगे।
एसपी अजय गणपति ने आठ जनवरी 2024 को चंपावत कप्तान के तौर पर कार्यभार संभाला था। चार दिन बाद 12 जनवरी को दो निरीक्षक व 22 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया था। तब पुराने एसपी देवेंद्र पींचा के समय से एसओजी प्रभारी रहे खत्री को गणपति ने उसी पद पर बनाए रखा था। 28 फरवरी को जारी आदेश में खत्री के अलावा मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) में तैनात सुरेंद्र खड़ायत को पुलिस कार्यालय से संबद्ध किया गया है। टनकपुर थाना प्रभारी एसआइ सुरेंद्र कोरंगा को बनबसा थानाध्यक्ष बनाया है। पाटी थानाध्यक्ष रहे देवनाथ गोस्वामी टनकपुर काली मंदिर प्रभारी होंगे। बूम चौकी देख रहे ओम प्रकाश अब पाटी नाथा संभालेंगे। पूरण सिंह तोमर टनकपुर थाने में एसएसआइ के साथ मनिहारगोठ चौकी का अतिरक्त प्रभार देखेंगे। कैलाश जोशी को साइबर सेल प्रभारी से हटाकर भैरव मंदिर थाना प्रभारी बनाया है। टनकपुर थान में तैनात एसआइ हिमानी गहतोड़ी अब बूम चौकी संभालेंगी।
स्थानांतरण रूटीन प्रक्रिया: कप्तान
एसपी अजय गणपति का कहना है कि नियमित प्रक्रिया के तहत स्थानांतरण हुए हैं। पूर्णागिरि मेले को देखते हुए कुछ एसआइ की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। सभी से तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।





