उत्तराखंड घूमने के लिए आए पर्यटकों की कार शनिवार रात टिहरी जिले के गूलर पुल के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन पर्यटक घायल हो गए।
एसडीआरएफ के अनुसार कार नोएडा से देवप्रयाग आ रही थी। हादसे की सूचना मिलने पर ब्यासी से एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। देर रात रेस्क्यू कर तीनों को खाई से निकाला गया। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायल पर्यटकों की पहचान 27 वर्षीय गौरव मिश्रा पुत्र रामानंद मिश्रा निवासी सेक्टर 38 नोएडा, 25 वर्षीय शिवम कुमार पुत्र अवधेश शर्मा निवासी 89 टूडला उत्तर प्रदेश और 26 वर्षीय हदीप पुत्र सुशील निवासी नोएडा के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन यूपी 16 सीरीज की बोलेरो है।






