नैनीताल आ रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल

पर्यटन/विकास

हिमपात का आनंद लेने के लिए नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कर खाई में गिर गई। नैना गांव के समीप हुए हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को घायल बताया जा रहा हैं।
हेल्पलाइन नंबर 112 पर मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद चार घायलों को खाई से बाहर निकाला। बीडी पांडे अस्पताल में चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। सिटी सब्जी मंडी बरेली निवासी आलोक सक्सेना अपने तीन साथियों के साथ शनिवार को घूमने के लिए नैनीताल आ रहे थे। कर यूपी 25 सीरीज की बताई जा रही है। शनिवार देर रात 12 बजे वह नैना गांव के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घायल पर्यटकों ने 112 पर फोन कर हादसे की सूचना दी।

लोकेशन न मिलने से रेस्क्यू में देरी
तल्लीताल एसओ रमेश सिंह बोहरा, ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके की ओर रवाना हुए। सड़क किनारे टूटे पैराफिट देख पुलिस टीम घटनास्थल तक पहुंची। तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान के बाद सब्जी मंडी बरेली निवासी युवराज, बड़ी भौनपुर निवासी पारस रस्तोगी, बड़ा बाजार महौला खननू बरेली निवासी मौजूम और चालक को किसी तरह खाई से बाहर निकाला। चारों को 108 की मदद से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मौजूम को मृत घोषित कर दिया।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *