पत्नी ने शराब आफर की, फिर पति ने नेपाली युवती को बनाया हवस का शिकार

अपराध/दुर्घटना

नेपाल निवासी युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की पत्नी ने पहले युवती को शराब आफर की और फिर उसके पति ने युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत करते हुए व्यापारी की तलाश शुरू कर दी है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
महेंद्रनगर वार्ड-18 की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने बनबसा थाने में तहरीर देकर कहा है कि संतोष गुप्ता नाम के व्यापारी ने घर का काम करने के लिए मंगलवार को उसे नेपाल से बनबसा बुलाया। व्यापारी ने किसी बाइक वाले का मोबाइल नंबर दिया। बाइक सवार युवक उसे व्यापारी की दुकान पर उतार गया। व्यापारी उसे अपने घर ले गया और झाडू-पोछा करने का काम बताया। बाद में वह व्यापारी की दुकान पर आ गई। जहां व्यापारी की पत्नी ने उसे शराब पीने के लिए आफर किया। उससे शराब पीने के लिए हां बोला। व्यापारी देर शाम उसे घर ले गया। जहां रात उसके साथ जोर-जबर्दस्ती से दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने के बाद पत्नी को बुला लिया पास
युवती का कहना है कि शोर करने पर उसका मुंह बंद कर दिया। आरोपी ने उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। युवती ने कहना है कि बाद में व्यापारी ने अपनी पत्नी को पास बुला लिया। व्यापारी की पत्नी भी उसी पर हावी हो गई। दोनों के धमकाने के बाद वह घर से बाहर आ गई। बुधवार को युवती ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि व्यापारी संतोष गुप्ता के विरुद्ध दुष्कर्म व स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के अपराध में प्राथमिकी हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए चंपावत जिला अस्पताल भेजा गया है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *