
जंगली जानवरों के हमले थम नहीं रहे हैं। नैनीताल जिले में बेतालघाट व कोटाबाग ब्लॉक की सीमा पर स्थित ओखलढुंगा गांव में बाघ ने महिला को मार डाला। मंगलवार को 48 वर्षीय शांति देवी पत्नी नवीन जोशी शाम पांच बजे घर के समीप जलौनी लकड़ी लेने पहुंची। तभी बाघ ने शांति पर जानलेवा हमला कर दिया। बाघ शांति को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया।महिला की चीखे सुनकर आसपास के लोग व स्वजन मौके की ओर दौड़े। घर से करीब 50 मीटर दूर जंगल महिला का क्षतविक्षत शव मिला है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग को सूचना देने पर घंटों बाद भी विभागीय अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे।विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई। निवर्तमान क्षेत्र पंचायत नंदन चौधरी के अनुसार घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। पिछले कई दिनों से बाग मवेशियों का शिकार कर चुका है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार बाघ के हमले का अंदेशा है। वन विभाग पिंजरा लगाने की तैयारी कर रहा है।





