दो पक्षों में हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। रुद्रपुर आदर्श कॉलोनी के घास मंडी में दो युवकों के बीच हुए विवाद के बाद बवाल हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडों से हमला पर पथराव कर दिया। जिससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। पता चलते पर पुलिस मौके पर पहुंचती दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी चेक करते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
रविवार शाम आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले जानी और सोनू के बीच विवाद हो गया। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। दोनों अपने अपने घर चले गए। रात 9 बजे एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद उनके बीच गालीगलौच और हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते उन्होंने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। जिससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पथराव देखकर वहां से निकल रहे लोग भी इधर उधर अपनी जान बचाने को भागते रहे। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए।कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। आदर्श कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग नेत्रपाल गुप्ता भी ईट सिर पर लगने से घायल हुए है। जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मारपीट और पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है।
बच्चे को बचाने आए बुजुर्ग
पथराव के दौरान एक बच्चा बीच में फंस गया। यह देख वहां रहने वाले बुजुर्ग नेत्रपाल गुप्ता उसे बचाने आए तो उनके सिर पर ईट लग गई। जिससे वह घायल हो गए। यही नहीं एक पक्ष ने उन्हें दूसरे पक्ष का समझकर घायल हालत में ही पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।




