ननिहाल आ रहा आठ वर्षीय बच्चा कार से हुई टक्कर में गंभीर घायल हो गया। हायर सेंटर रेफर करने के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। एसआई सुरेंद्र कोरंगा ने बताया कि कार चालक प्रकाश मंडल, निवासी बन्नाखेड़ा बाजपुर को हिरासत में लिया गया है।
थोड़ी लापरवाही जिंदगी भर का हम
नानकमत्ता के पास सरसड़िया निवासी बसंती अधिकारी शनिवार को आठ वर्षीय बेटे अभय के साथ टनकपुर के पास बिचई मायके आ रही थी। दोनों खटीमा से मैजिक वाहन में सवार होकर आए। बिचई के पास उतरने के बाद मां टिकट के रुपये देने लगी। अभय सड़क की तरफ चला गया। तभी टनकपुर से खटीमा की ओर जा रही कार एचआर 70डी 8721 ने अभय को टक्कर मार दी। मां बच्चे का हाथ पकड़े होती तो यह हादसा न होता। थोड़ी सी लापरवाही कभी न भूलने वाला गम दे गई।
मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए
गंभीर घायल अभय को उप जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया। आगे ले जाने के दौरान ही अभय की सांस थम गई। अभय इकलौता भाई था। बेटे को खोने के बाद मां बेसुध हो गई। मायके वाले भी मौके पर जुट गए। मृतक के पिता गोविंद अधिकारी दिल्ली में नौकरी करते हैं।





