हे भगवान! यहां मां ने बेटे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

अपराध/दुर्घटना

इस खबर पर विश्वास करना कठिन होता है। लेकिन ये सत्य है। बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के एक गांव में महिला ने अपने पुत्र पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गांव रवाना हो गई है।
नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा ने बताया कि मां की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी पुत्र पर बीएनएस की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए राजस्व उप निरीक्षक कुंदन मेहता को टीम के साथ गांव भेजा गया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ और महिला की मेडिकल रिपोर्ट के बाद मामला खुलेगा।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *