लोहाघाट के मटियानी क्षेत्र के डूंगराबोरा गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मटियानी क्षेत्र के डूंगराबोरा गांव निवासी कविता देवी चोटिल अवस्था में अस्पताल पहुंची हैं। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की। डा. गौरांग जोशी ने बताया कि महिला के सिर और हाथ में पांच-पांच टांके लगे हैं। महिला का बांया हाथ भी फ्रेक्चर है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला घर लौट गई। कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।





