समाज की समृद्धि में महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षा महत्वपूर्ण, डीएवी में हुआ जयंती समारोह

धर्म/समाज/संस्था

डीएवी विद्यालय हल्द्वानी के प्रांगण में आर्य समाज के संस्थापक और महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।प्रधानाचार्य अमित जोशी ने महर्षि दयानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को महर्षि के दिखाए ‘वेदों की ओर लौटो’ के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने महर्षि दयानंद के जीवन संघर्षों और समाज सुधार (जैसे नारी शिक्षा और छुआछूत उन्मूलन) पर आधारित एक लघु नृत्य नाटिका का मंचन किया। साथ ही, देशभक्ति गीतों और भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Tagged

0 thoughts on “समाज की समृद्धि में महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षा महत्वपूर्ण, डीएवी में हुआ जयंती समारोह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *