सामूहिकता, एकरूपता व भव्यता की प्रतीत होने के साथ उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को संजोए काली कुमाऊं की खड़ी होली का देहरादून सीएम आवास में मंचन होगा। होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए महिला होत्यारों का दल बुधवार को रवाना हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने दल हो हरी झंडी दिखाई। महिला होल्यारों के दल का नेतृत्व महिला मोर्चा की निर्मला अधिकारी कर रही हैं। खड़ी होली, काली कुमाऊं की एक विशेष परंपरा है। जिसमें महिलाएं सफेद साड़ी, लाल ब्लाउज व स्वेटर आदि पहनकर होली गायन करती हैं। होली दल सीएम पुष्कर धामी को होली की बधाई देने के साथ देहरादून में होली गायन करेगा। दल के रवानगी के समय सीएम कैंप कार्यालय के नोडल केएस बृजवाल, भाजपा नेता शंकर पांडेय आदि शामिल रहे।





