टनकपुर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में 31 मार्च तक होने वाले व्यय को मंजूरी

राजनीति

चंपावत जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका टनकपुर के अध्यक्ष विपिन कुमार व नवनिर्वाचित 11 सभासदों को एडीएम जयवर्धन शर्मा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के संचालन में हुई पहली बोर्ड बैठक में 31 मार्च तक विभिन्न मदों में होने वाले व्यय की स्वीकृति दे दी गई। इसके अलावा पूर्णागिरि मेले के लिए जरूरी ठेकों के लिए निविदा आमंत्रित करने, अस्थायी दुकानों का किराया पूर्व की भांति वसूलने को मंजूरी दी। मेला समिति में दिनेश कुमार, दिलदार अली, वकील अंसारी, आशा भट्ट, सव्या वाल्मीकि को नामित किया। बंगाली कालोनी व शनि मंदिर के पास की भूमि पालिका को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पास हुआ। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत राशन कार्ड बढ़ाने व वार्डों की भूमि विनियमितीकरण के लिए सीएम से अनुरोध करने पर सहमति बनी।

मिलकर साकार होगी आदर्श चंपावत का सपना: विपिन
गांधी मैदान में हुए समारोह में शपथ लेने के बाद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। दूसरी बार पालिकाध्यक्ष की कुर्सी संभाल रहे विपिन कुमार ने कहा कि टनकपुर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जाएगा। सीएम पुष्कर धामी के आदर्श चंपावत की परिकल्पना को मिलकर साकार किया जाएगा। सभासद के रूप में दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अंसारी, वर्षा शर्मा, सव्या वाल्मीकि, चर्चित शर्मा, आशा भट्ट, बबीता वर्मा, शैलेंद्र नाथ, सविता बिष्ट ने शपथ ली। यहां विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, धर्मेंद्र पांडे, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, रवि प्रजापति, हरीश हैसियत, लक्ष्मी पांडे, रोहतास अग्रवाल, हंसा पांडे, भगवत शरण आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *