दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित Trade fair 2024 में उत्तराखंड के उत्पाद छाए हुए हैं। खासकर महिला बुनकरों की ओर से तैयार ऊनी उत्पादों को ग्राहक खासा पसंद कर रहे हैं। शीतकाल शुरू होने से की वजह से भी गर्म कपड़ों की अच्छी खासी मांग है। इस बार रेडीमेड सामग्री की बजाय लोग हाथ से निर्मित उत्पादों को अधिक पसंद कर रहे हैं। 14 नवंबर को शुरू हुआ दिल्ली ट्रेड फेयर 27 नवंबर को समाप्त होगा।

अल्मोड़ा जिले के बाड़ेछीना स्थिति देव महिमा हैंडलूम केंद्र से भी ऊनी उत्पाद दिल्ली पहुंचे हैं। महिला बुनकरों की ओर से तैयार किए गए शाल, मफलर, स्टॉल, टोपी, मोजे, स्वेटर वास्कट (सदरी), ब्लेजर का कपड़ा आदि ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है। हाथ से तैयार किए गए उत्पाद गर्म होने के साथ लेटेस्ट डिजाइन में होते हैं। देव महिमा हैंडलूम सेंटर पर 12 से 14 महिलाएं काम करती हैं। हथकरघा और ऊनी उत्पादों की अच्छी बिक्री होने का मतलब है कि इससे महिला कामगारों को रोजगार मिलता रहेगा और उनकी आजीविका भी चलेगी। देव महिमा हैंडलूम के संचालक लक्ष्मण सिंह गैलाकोटी ने बताया कि उत्तराखंड के उत्पादों को ग्राहक बहुत पसंद कर रहे हैं ट्रेड फेयर में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा दूसरे देशों के खरीदार भी पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें: कभी एनजीओ चलाने वाली मुक्ति दत्ता ने सरकारी कब्जे की जमीन बेच 1.35 करोड़ हड़पे







