को-ऑपरेटिव पदाधिकारियों के लिए सुशासन प्रशिक्षण शुरू, सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने किया शुभारंभ

धर्म/समाज/संस्था

सहकारिता पदाधिकारियों के लिए “सुशासन-संगठनों एवं आजीविका संघों में सुशासन व नेतृत्व से संबंधित” तीन दिवसीय प्रशिक्षण 29 जून को हवालबाग स्थित ईटीसी कैंपस में शुरू हो गया। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने शुभारंभ करते हुए कहा कि सहकारिता को सशक्त बनाने और स्वरोजगार की तरफ अग्रसर करने की दिशा में प्रशिक्षण मददगार साबित होगा।
ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में सुशासन, संगठन पंजीकरण की आवश्यकता, सहकारिता एक्ट, सहकारिता के सिद्धांत, सहकारिता के घटक, सहकारिता के कार्य-कर्तव्य आदि की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सहकारिताओं को निदेशक मंडल के कामकाज, उपार्जन, वाद-विवाद, वित्त, शिक्षा से संबंधित दस्तावेज के रखरखाव को लेकर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। यहां बीडीओ संतोष जेठी, रीप प्रबंधक हरीश तिवारी, एडीओ रमेश कनवाल, इनक्यूबेशन प्रबंधक अरूण अधिकारी, आजीविका समन्वयक मनोज बोरा, महेश, गणेश आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *