पावर लिफ्टर ने खुद को मारी गोली, अस्पताल पहुंचने तक चलती रही सांसें

अपराध/दुर्घटना

एशियन पदक विजेता व जिम संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के आसपास दढियाल रोड फसियापुरा में रहने वाले परिवार को गोली की आवाज सुनाई दी। परिवार के लाेग ऊपरी माले में गए तो 36 वर्षीय अमनदीप अरोड़ा खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। अमनदीप के पास पिता की दोनाली लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी। परिवार वालों का कहना है कि अमनदीप की सांसें चल रही थी। उन्होंने 108 एंबुलेंस बुलाई और अमनदीप को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अमनदीप काफी खुशमिजाज और हंसमुख था। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर चुका है। 2018 में एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उसे सम्मानित किया था। मृतक का पांच साल का बेटा है। पुलिस फोरेंसिक टीम के माध्यम से साक्ष्य जुटा रही है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *