नेपाली युवती को नौकरानी बनाकर दुष्कर्म करने का आरोपी व्यापारी गिरफ्तार

अपराध/दुर्घटना

नेपाल निवासी से दुष्कर्म करने के आरोपी व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 22 वर्षीय युवती ने बुधवार को तहरीर देकर कहा था कि व्यापारी संतोष गुप्ता ने उसे घर का काम करने के लिए नेपाल से बुलाया। रात में व्यापारी की पत्नी ने शराब पीने के लिए आफर किया। उसने हां कर दी। महिला का आरोप है कि मंगलवार रात व्यापारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह उसी दिन काम पर आई थी। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि बुधवार रात को व्यापारी को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। मामले की जांच एसआइ हिमानी गहतोड़ी को सौंपी गई है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण जगवाण, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, एसआइ दिलबर सिंह भंडारी, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह, नवल किशोर, राकेश्वरी राणा, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *