मधु वाटिका का शुभारंभ करते राज्यपाल गुरमीत सिंह।

हरित व श्वेत के बाद तीसरी क्रांति की ओर पंतनगर विवि, राज्यपाल गुरमीत सिंह का संबोधन

शिक्षा/रोजगार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में विद्यार्थियों और शिक्षकों के संवाद किया। उन्होंने कहा पंत विवि कृषि और तकनीकी शिक्षा का एशिया का प्रतिष्ठित केंद्र है। जिसने भारतीय कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में भूमिका निभाई है। यहां से निकले विद्यार्थी देश-विदेश में महत्वपूर्ण पदों पर स्थापित होकर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। हरित क्रांति की जन्मस्थली रहा पंत विवि अब श्वेत क्रांति के अलावा सेमीकंडक्टर क्रांति के नेतृत्व के लिए तैयार है। विवि ने भारत सरकार की चिप टू स्टार्टअप योजना में 10 करोड़ रुपये के विश्वस्तरीय इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन उपकरण प्राप्त किए हैं। इससे कुशल डिजाइनर, पेशेवर छात्र व संसाधन विकसित करने में मदद मिलेगी। राज्यपाल ने गौरा देवी प्रशिक्षण केन्द्र, मधुवाटिका एवं देवकी नंदन अग्रवाल ऑफ बाजपुर छात्र मनोरंजन केंद्र का लोकार्पण किया। महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। जैविक खेती को अपनाने पर जोर दिया। उत्तराखंड की पारंपरिक फसलों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *