इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखना पड़ा भारी, स्कॉट ट्रेडिंग के नाम पर ₹84 लाख की ठगे

अपराध/दुर्घटना

उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने 84 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार क्या है। देहरादून निवासी व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा था कि अक्टूबर में उसने इंस्टाग्राम पर स्टॉक ट्रेंडिंग में निवेश का विज्ञापन देखा था।

विज्ञापन देखकर उसमें कुछ देर सर्च किया। बाद में किसी अंजान का फोन आया। स्टॉक ट्रेंडिंग में निवेश का लालच देकर विभिन्न किश्तों में 84 लाख रुपये की ठगी कर ली।
शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर  निरीक्षक विजय भारती के नेतृत्व में एक टीम कासगंज उत्तर प्रदेश भेजी गई। टीम ने साइबर ठग दुर्गेश निवासी सुभाष नगर, हमापुर कासगंज उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

Tagged

1 thought on “इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखना पड़ा भारी, स्कॉट ट्रेडिंग के नाम पर ₹84 लाख की ठगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *